Hindi Vyakaran 4

380.00

Description

“पुलकित” हिंदी व्याकरण की एक ऐसी पुस्तक है जो ‘नई शिक्षा नीति (NEP 2020)’ और ‘राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCFSE 2023)’ के सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सभी व्याकरणिक विषयों को आधुनिक शिक्षण पद्धति और सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है।

“पुलकित” हिंदी व्याकरण पुस्तक की विशेषताएँ –
NEP 2020 एवं NCFSE आधारित सामग्री – भाषा शिक्षण में ‘Competency-based Learning’ और ‘Experiential Learning’ को प्राथमिकता दी गई है। संपूर्ण व्याकरण सामग्री – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, वाक्य- विचार, संधि, समास, अलंकार, मुहावरे, लोकोक्तियाँ आदि सभी विषयों का क्रमबद्ध और स्पष्ट विवेचन |
उदाहरण व अभ्यास प्रश्न- हर विषय के अंत में अभ्यास कार्य दिए गए हैं, जो विद्यार्थियों में सोचने और भाषा प्रयोग करने की क्षमता विकसित करते हैं। व्यावहारिक दृष्टिकोण – केवल परीक्षा- उन्मुख नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन में भाषा के प्रयोग (लेखन, वाचन और संप्रेषण कौशल) पर भी बल । प्रतिस्पर्धात्मक स्तर की तैयारी – विद्यालय, महाविद्यालय और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामग्री सम्मिलित ।

NEP और NCFSE से संबंधित प्रमुख बिंदु
अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning): विषयों को केवल पढ़ाया नहीं गया है, बल्कि रोचक गतिविधियों, उदाहरणों और अभ्यासों के माध्यम से अनुभव कराया गया है।
क्षमता-आधारित अधिगम (Competency-based Learning): प्रत्येक अध्याय विद्यार्थियों की भाषा क्षमता, विश्लेषण शक्ति और सृजनात्मकता बढ़ पर केंद्रित है।
बहुभाषिक दृष्टिकोण (Multilingual Approach) : भाषा सीखने को अन्य भाषाओं के ज्ञान से जोड़ा गया है, जिससे विद्यार्थी हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं को भी समझने और तुलना करने में सक्षम हों।
आलोचनात्मक सोच और रचनात्मकता: पुस्तक के अभ्यास प्रश्न विद्यार्थियों को केवल याद करने तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें सोचने, तर्क करने और लिखने के लिए प्रेरित करते हैं।
सर्वांगीण विकास: व्याकरण को जीवन कौशल और संप्रेषण-कौशल से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है।

क्यों चुनें हिंदी व्याकरण पुलकित’ ?

आज शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की क्षमता विकसित करना है। ‘पुलकित’ इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। यह विद्यार्थियों को हिंदी व्याकरण की गहराई से समझ कराता है और उन्हें आत्मविश्वास से भरता है।

संक्षेप में कहें तो, ‘पुलकित व्याकरण’ एक ऐसी पुस्तक है जो विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों – तीनों के लिए समान रूप से उपयोगी है। यह हिंदी व्याकरण की ‘Ultimate Handbook’ है, जिसमें कक्षा अनुरूप सामग्री सम्मिलित है, और जो विद्यार्थियों को भाषा ज्ञान में निपुण बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।